Menu
blogid : 15457 postid : 683367

नरेंद्र मोदी के बढ़ते कदम को रोक पाएंगी प्रियंका गांधी?

Today`s Controversial Issues
Today`s Controversial Issues
  • 88 Posts
  • 153 Comments

हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की करारी हार हुई थी जिसके बाद से ही पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। बढ़ती राजनैतिक चुनौतियों के बीच कांग्रेस जहां एक तरफ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की तर्ज पर युवराज राहुल गांधी की इमेज को संवारने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस को पतन के गर्त में जाने से रोकने के लिए अपनी कमर कस ली है।


खबर है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकती हैं। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रियंका का प्रचार की कमान संभालने का मतलब है, सीधे नरेंद्र मोदी को चुनौती। ऐसे में सवाल उठता है कि अब तक नाकाम हो चुके राहुल गांधी और कांग्रेस को उभारने के लिए क्या अब प्रियंका गांधी से सारी उम्मीदे हैं। जानकार मानते हैं कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस में एकमात्र ऐसी नेता हैं जो पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर सकती हैं साथ ही मोदी के बढ़ते कदम को भी वही रोक सकती हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के विरोधी प्रियंका गांधी को आगे लाए जाने की खबर को राहुल गांधी की नाकामियों के साथ जोड़ रहे हैं। वह प्रियंका गांधी को भी चुनौती नहीं मान रहे हैं।


आज का मुद्दा

नरेंद्र मोदी के बढ़ते कदम को रोक पाएंगी प्रियंका गांधी?


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh